ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' से 'शेर खुल गए' गाना हुआ रिलीज़, बनेगा अगला पार्टी एंथम

Photo Source :

Posted On:Friday, December 15, 2023

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हाल ही में फिल्म से एक्टर्स के फर्स्टलुक रिलीज़ किये गए जिसके बाद से ऑडियंस में फिल्म की उत्सुकता और बढ़ गयी और अब फाइनली फिल्म का पहला गाना'शेर खुल गए' आज रिलीज़ किया गया है और गाने ने रिलीज़ होते ही ऑडियंस के दिलों में जगह बना ली है।

ऋतिक और दीपिका दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर गाने के लिंक को शेयर किया और शेयर करते ही उनके फैंस ने उनकीटाइमलाइन को बधाई के मैसेज से भर दिया। लोगों को गाना बहुत पसंद आ रहा है।

ऋतिक और दीपिका को एक साथ देखने के लिए ऑडियंस काफी समय से इंतजार कर रही है। फाइनली यह इंतजार ख़त्म होनेवाला है। आज फिल्म फाइटर के पहले गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिली और गाना देखकर ही पता चल रहा है ये दोनोंएक साथ फिल्म में धमाका करने वाले है।

शेर खुल गए गाने को विशाल -शेखर , बैनी दयाल और शिल्पा राव ने गाया है। फिल्म का म्यूजिक विशाल शेखर ने कंपोज़किया है।गाने के बोल कुमार ने लिखे है। यह गाना काफी कैची और ग्रूवी है और इस साल न्यू ईयर पार्टीज में इसी गाने की धूममचने वाली है।

फिल्म फाइटर को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आनेवाले है। इनके साथ फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे। फिल्म 25 जनवरी 2024 को आपकेनजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.