ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

घरेलू झगड़ा, तीखी बहस और हैवानियत... ज़रा सी बात पर कर दिया पत्नी का मर्डर, धारदार हथियार से काटा

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 3, 2024

क्राइम न्यूज डेस्क !! सिक्किम के जोरेथांग में एक शख्स ने घरेलू विवाद के चलते मामूली झगड़े के बाद अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. हत्या को अंजाम देने के बाद आधी रात को आरोपी खुद थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. हालांकि, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. जोरेथांग के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई को इस सनसनीखेज घटना के बारे में बताया कि 37 वर्षीय आरोपी ने अपनी 33 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार नहीं हुआ.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी की पहचान भीम कुमार राय के रूप में हुई है. उनकी पत्नी का नाम स्मृता राय था। दोनों के बीच घरेलू मुद्दों पर तीखी बहस हुई, जिसके दौरान गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे भीम ने अपने किराए के घर में धारदार हथियार से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी भीम कुमार राय अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जोरेथांग शहर में किराए के मकान में रहता था. पत्नी की हत्या करने के बाद भीम कुमार राय ने जोरेथांग थाने जाकर खुद को सरेंडर कर दिया और पुलिस को पूरी घटना बताई. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीम कुमार राय के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी देखभाल के लिए उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि अब मामले में आगे की जांच की जा रही है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.