ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

Jaipur Crime News: जयपुर में मिला महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 30, 2023

राजस्थान के जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने के बाद अज्ञात बदमाशों ने शव को आधा जला दिया और फरार हो गए। सूचना मिलने पर बस्सी एसीपी फूलचंद मीना, कानोता थाना अधिकारी भगवान सहाय मीना सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद एफएसएल टीम को सूचना दी गई. पुलिस का कहना है कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. इसी बीच महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.

कानोता SHO भगवान सहाय ने बताया कि महिला का आधा चेहरा और लाल रंग का कुर्ता आधा जल गया है. शव को सफेद कपड़े में लपेटकर फेंका गया था। चेहरे और सिर पर खून के निशान हैं. शुरुआती जांच के मुताबिक मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है. उन्होंने आगे बताया कि महिला की उम्र करीब 25 साल है. उसका शव आधा जला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

हत्यारों ने शव को जला दिया और भाग निकले

पुलिस ने आगे बताया कि शव को एसएमएस अस्पताल में रखा गया है. हत्या कैसे हुई इसकी पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिलेगी। एसीपी फूलचंद मीना ने बताया कि देर रात अज्ञात लोग शव को ठिकाने लगाने के लिए पापड़ गांव में एक सुनसान जगह पर ले गए और फिर आग लगा दी. हत्यारों ने शव को जला दिया और भाग निकले। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए जयपुर और जयपुर ग्रामीण थाना पुलिस को सूचना दे दी है. पुलिस ने अभी रेप की आशंका से इनकार नहीं किया है.

लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

इस घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. आंदोलनकारियों का कहना है कि अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं है, यही वजह है कि अपराध बढ़ रहा है. पिछले कुछ सालों में पांच शव मिल चुके हैं. अब तक पुलिस सिर्फ दो मामलों में ही आरोपियों को पकड़ सकी है। पुलिस गश्त नहीं होने से लोगों में आक्रोश है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.