ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

भोपाल रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 21, 2025

मुंबई, 21 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे युवक मोहम्मद सलमान की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सलमान मूल रूप से नरसिंहगढ़ का रहने वाला था और बीते कुछ दिनों से भोपाल के भानपुर क्षेत्र में अपनी मौसी के घर रह रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार सलमान की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी ससुराल लौट गई थी और समझाने-बुझाने के बावजूद वापस नहीं आई। परिजनों के मुताबिक इस घटना के बाद सलमान गहरे अवसाद में चला गया था और उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही थी। कुछ दिन पहले ही उसे इलाज के लिए भोपाल लाया गया था।

13 जून को सलमान बिना किसी को बताए घर से निकल गया और पास ही स्थित निशातपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां उसने ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की और उसी दौरान हाईटेंशन लाइन को छू लिया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कई दिन चले इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.