ताजा खबर
कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||    ‘अमेरिका में भारत को लेकर गलत धारणाएं’, वाशिंगटन में बोले RSS महासचिव दतात्रेय होसबोले   ||    नोएडा में आतंकी साजिश नाकाम UP ATS ने दबोचे ISI के दो 'स्लीपर सेल' ग्रेनेड हमले की थी तैयारी   ||    कमाई में डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस का जलवा वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें पछाड़ीं   ||    वानखेड़े में मुंबई की शर्मनाक हार हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, बोले- 'पावरप्ले...   ||    ऑपरेशन सिंदूर के बाद घबराया पाकिस्तान चीन और तुर्की के साथ मिलकर रच रहा 'गुप्त' साजिश, एडवांस एयर डि...   ||    IPL 2026 CSK के खिलाफ MI ने उतार दिए 13 खिलाड़ी, अंपायर के फैसले पर मचा बवाल   ||    पुष्कर सिंह धामी विकास और सुशासन के मॉडल BJP अध्यक्ष ने बताया- 2027 के चुनाव का वही होंगे चेहरा   ||   

कोलकाता एयरपोर्ट के रनवे पर खड़े एअर इंडिया और इंडिगो के विमान टकराए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 27, 2024

मुंबई, 27 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता एयरपोर्ट के रनवे पर खड़े एअर इंडिया विमान से इंडिगो के विमान की टक्कर हो गई। इस टक्कर से दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है। एअर इंडिया फ्लाइट के पंख का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इस घटना को लेकर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही इंडिगो के पायलट और कोपायलट दोनों को ऑफ ड्यूटी कर दिया गया है। DGCA के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना इंडिगो की ए320 वीटी आईएसएस फ्लाइट और एअर इंडिया एक्सप्रेस 737 वीटी टीजीजी के बीच की है। एअर इंडिया का विमान चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाला था और वह रन वे पर आने का इंतजार कर रहा था। तभी इंडिगो की फ्लाइट रनवे से आकर एयर इंडिया के विमान ये टकरा गई। जिससे पंख को नुकसान पहुंचा।

तो वहीं, अधिकारी ने कहा, हमने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और इंडिगो एयरलाइंस के दोनों पायलटों को ऑफ-रोस्टर कर दिया गया है। जांच के दौरान ग्राउंड स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। दोनों उड़ानों को जांच के लिए रोक दिया गया है। घटना को लेकर इंडिगो की तरफ से एक बयान सामने आया, जिसमे एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो और दूसरे विमान की मामूली टक्कर की सूचना मिली। विमान को जांच के लिए रोक दिया गया। इसके चलते कोलकाता और दरभंगा के बीच इंडिगो फ्लाइट 6E 6152 में देरी हुई है। प्रोटोकॉल के अनुसार, घटना की रिपोर्ट DGCA को सौंपी जाएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.