ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 23, 2025

मुंबई, 23 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1116 को तकनीकी खामी के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन रूप से उतारना पड़ा। विमान सुबह 9 बजे जयपुर पहुंचा, जहां उसकी आधे घंटे तक जांच की गई। जांच के बाद उसे उड़ान के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया, जिसके बाद सभी यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया। जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट अपने तय समय से करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से बेंगलुरु से रवाना हुई थी। विमान में करीब 190 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। दिल्ली पहुंचने से कुछ समय पहले पायलट को तकनीकी खराबी का संकेत मिला, जिसके बाद उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क कर फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। विमान की लैंडिंग सुरक्षित रही और उसके तुरंत बाद एयरलाइंस की तकनीकी टीम ने जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि विमान उड़ान के लिए सुरक्षित नहीं है। इसके चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने सभी यात्रियों को इस संबंध में जानकारी दी और उन्हें दिल्ली पहुंचाने के लिए बस और टैक्सी की व्यवस्था की गई। यह घटना उस मामले के ठीक बीस दिन बाद हुई है, जब 2 मई को जयपुर से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7742 की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। उस वक्त उड़ान के दौरान एक इंजन में अचानक फ्लेम आउट की समस्या आई थी। इंडिगो की वह फ्लाइट सुबह 5:50 पर जयपुर से रवाना हुई थी और लैंडिंग से करीब 15 मिनट पहले तकनीकी दिक्कत के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं विमानन सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल खड़े कर रही हैं, और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा रही हैं। संबंधित एजेंसियों और एयरलाइंस कंपनियों के लिए यह एक चेतावनी है कि तकनीकी जांच और समय पर रखरखाव को प्राथमिकता दी जाए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.