ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अशोक चौधरी बने राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 19, 2025

मुंबई, 19 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को उम्मेद उद्यान, हाईकोर्ट रोड, पावटा जोधपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष श्यामलाल ने की। अधिवेशन में सर्वसम्मति से अशोक चौधरी को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महामंत्री के रूप में रामनिवास गोदारा, संयुक्त महासचिव के पद पर सरिता चौधरी, बिलाड़ा क्षेत्र से प्रकाश भाखर और शिवपाल सिंह, लूणी से सवाई सिंह और महिपाल सिंह, मंडोर से सेठू जाखड़ और विक्रम सिंह, वन विभाग फ्लाइंग स्क्वॉड जोधपुर से डूंगरराम भांभू, प्रकाश सीरवी, अमित विश्नोई तथा वन प्रशिक्षण केन्द्र (FTI) जोधपुर से निर्मला रोज को शामिल किया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक चौधरी ने संगठन के प्रति निष्ठा, कर्तव्य परायणता और संकल्प के साथ पद व गोपनीयता की शपथ ली। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों की मजबूती से पैरवी करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व कार्यकारिणी ने स्वैच्छिक रूप से अपना वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसके पश्चात सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अंत में संभागीय अध्यक्ष श्यामलाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.