ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पीएम मोदी से मिले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, 21 अगस्त को करेंगे प्रेसवार्ता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 18, 2025

मुंबई, 18 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष यात्री और वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। पीएम मोदी ने उनसे हाथ मिलाया, गले लगाया और पीठ थपथपाकर उनकी सराहना की। इस दौरान शुभांशु ने टैबलेट पर प्रधानमंत्री को अंतरिक्ष यात्रा की तस्वीरें भी दिखाईं। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। शुभांशु अमेरिका से शनिवार देर रात भारत लौटे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। उनके पिता शंभु दयाल शुक्ला और बहन शुचि मिश्रा भी वहां मौजूद थीं। शुचि मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने शुभांशु से अंतरिक्ष में बिताए 18 दिनों के अनुभवों और किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों के बारे में विस्तार से पूछा। मोदी ने यह भी जानना चाहा कि जीरो ग्रेविटी में रहना कितना चुनौतीपूर्ण था और गगनयान मिशन को लेकर उनकी राय क्या है। शुभांशु 21 अगस्त को दिल्ली में प्रेसवार्ता करेंगे, जिसमें वे अपनी अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव देश के साथ साझा करेंगे। 25 अगस्त को वे लखनऊ भी जाएंगे, जहां परिवार और स्थानीय लोग उनका स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।

संसद में भी सोमवार को शुभांशु शुक्ला पर विशेष चर्चा हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने उनका जिक्र किया और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब देश इस सफलता का जश्न मना रहा है, विपक्ष चर्चा से बच रहा है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार से नाराजगी हो सकती है लेकिन एक एस्ट्रोनॉट से कैसी नाराजगी। सिंह ने कहा कि शुभांशु किसी दल के नहीं बल्कि भारतीय वायुसेना के अधिकारी हैं और उन पर गर्व करना हर नागरिक का दायित्व है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर शुभांशु के लिए लिखा कि यह भारत और इसरो के लिए गर्व का क्षण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अंतरिक्ष यात्रा नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। शुभांशु ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घर लौटकर निश्चित रूप से अच्छा लग रहा है और मंत्री का धन्यवाद किया। शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला ने बताया कि बेटा 25 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगा। परिवार लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहा था। मां आशा शुक्ला स्वागत की तैयारियों में जुटी हैं और बेहद खुश हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर शुभांशु की पत्नी कामना और बेटे किआश ने भी एक साल बाद उनका स्वागत किया। परिवार का कहना है कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का पल है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.