ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर भीड़ का हमला, सिर फूटा, हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 6, 2025

मुंबई, 06 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में सोमवार को एक बड़ी हिंसक घटना सामने आई। मालदा से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नागरकाटा के दुआर्स इलाके में राहत सामग्री बांटने पहुंचे सांसद पर अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गहरी चोट आई और खून बहने लगा। घटना के दौरान भाजपा विधायक शंकर घोष समेत कई स्थानीय नेता भी सांसद के साथ मौजूद थे। उन पर भी हमला किया गया। इलाके में पहले से जमा 500 से अधिक लोगों ने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाते हुए रास्ता जाम कर दिया था। तभी भीड़ ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में सांसद खगेन मुर्मू एक कार में बैठे दिखाई दिए, उनका चेहरा खून से लथपथ था। सफेद कुर्ता और गमछा खून से लाल हो चुके थे। वे बार-बार रूमाल से चेहरा पोंछते हुए काफी दर्द में नजर आए।

इस घटना के कुछ ही देर बाद भाजपा ने इसे लेकर टीएमसी पर तीखा आरोप लगाया। पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बंगाल में फिर से जंगलराज लौट आया है। उन्होंने कहा कि एक सम्मानित आदिवासी सांसद पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राज्य को राहत और प्रशासनिक मदद की जरूरत थी, तब ममता बनर्जी कोलकाता में जश्न मना रही थीं, जबकि असली मददगारों पर हमले किए जा रहे हैं।

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता पूरी तरह घबराई हुई हैं और अब उन्होंने अपने समर्थकों को उकसाकर भाजपा सांसदों और विधायकों पर हमले करवा रही हैं। शुभेंदु ने यह भी दावा किया कि खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ, जिससे साफ है कि प्रशासन भी मूक दर्शक बना रहा। इधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रही थीं। उन्होंने कोलकाता से रवाना होते समय बताया कि वे हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगी और वहां से नागरकाटा जाएंगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.