ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

11 नवंबर को 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 6, 2025

मुंबई, 06 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चुनाव आयोग ने सोमवार को 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इन सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नागरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला (एसटी), तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीटों पर ये चुनाव होंगे।

जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा सीटें अक्टूबर 2024 से खाली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दो सीटों से जीत हासिल की थी, लेकिन 21 अक्टूबर 2024 को उन्होंने गंदेरबल सीट अपने पास रखते हुए बडगाम सीट छोड़ दी थी। वहीं, नगरोटा सीट विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद 31 अक्टूबर 2024 को खाली हो गई थी। राजस्थान में बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने जा रहा है। यहां विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी खत्म होने के बाद यह सीट खाली हुई। उन्हें एसडीएम पर पिस्टल तानने के 20 साल पुराने मामले में सजा हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे खेमे के समर्थक कंवरलाल मीणा ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया को हराया था।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरनतारन सीट विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद रिक्त हुई। इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस, आप, अकाली दल और भाजपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। आप ने अकाली दल छोड़कर आए हरमीत संधू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने करणबीर सिंह बुर्ज पर भरोसा जताया है। भाजपा ने हरजीत सिंह संधू को और शिरोमणि अकाली दल ने “आजाद ग्रुप” की नेता प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को प्रत्याशी बनाया है।

झारखंड की घाटशिला सीट पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई थी। यह सीट पूर्वी सिंहभूम जिले में आती है और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां लगभग ढाई लाख मतदाता हैं। झामुमो की ओर से रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन का उम्मीदवार बनना तय माना जा रहा है। अब सभी की नजर भाजपा पर है कि वह इस बार पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को फिर से मैदान में उतारेगी या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी। तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट BRS विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद जून में खाली हुई थी। मिजोरम की डम्पा सीट 21 जुलाई को एमएनएफ विधायक लालरिन्टलुआंगा सैलो के निधन के बाद रिक्त हुई, जबकि ओडिशा की नुआपाड़ा सीट 8 सितंबर को भाजपा विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के चलते खाली पड़ी है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.