ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

CM स्टालिन ने नीट परिसीमन पर शाह को दी चुनौती, कहा तमिलनाडु के लोगों को स्पष्ट जवाब दें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 18, 2025

मुंबई, 18 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य कभी भी दिल्ली के प्रशासन के आगे नहीं झुकेगा। अमित शाह कहते हैं कि 2026 में वे सरकार बनाएंगे। मैं उन्हें चुनौती देता हूं और कहता हूं, तमिलनाडु कभी भी दिल्ली के प्रशासन के अधीन नहीं रहेगा। स्टालिन ने गृह मंत्री अमित शाह से NEET परीक्षा और राज्य में हिंदी लागू करने पर सवाल किया। स्टालिन तिरुवल्लूर में राज्य सरकार की कई योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास पर हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे।

एमके स्टालिन ने कहा, तमिलनाडु कभी भी दिल्ली के अधीन नहीं होगा, हमारा चरित्र ऐसा अनूठा है। छापेमारी और धमकी के जरिए दूसरे राज्यों में पार्टियों को तोड़ने का आपका फॉर्मूला यहां काम नहीं करेगा। तमिल भूमि स्वाभिमान और वीरता की धरती है, जिसने कभी किसी को हावी होने नहीं दिया। राज्य ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और राज्यपाल के खिलाफ ऐतिहासिक फैसला मिला, क्योंकि उन्होंने कुछ नहीं किया। यह डीएमके की ताकत है और पूरे देश में इसका एहसास हो चुका है। चाहे वह नीट हो या तीन-भाषा नीति, वक्फ संशोधन अधिनियम या परिसीमन जो कुछ राज्यों को प्रभावित कर सकता है, केवल हम ही पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं। स्टालिन ने गृहमंत्री से सवाल करते हुए कहा, क्या आप कह सकते हैं कि आप NEET में छूट दे सकते हैं। क्या आप आश्वस्त कर सकते हैं कि हिंदी नहीं थोपी जाएगी। क्या आप तमिलनाडु को दिए गए (केंद्रीय) फंड की सूची दे सकते हैं। क्या आप आश्वस्त कर सकते हैं कि परिसीमन के कारण (संसदीय) प्रतिनिधित्व में कमी नहीं आएगी। अगर हम जो कर रहे हैं वह ध्यान भटकाना है, तो आपने इन मुद्दों पर तमिलनाडु के लोगों को स्पष्ट जवाब क्यों नहीं दिए। दरअसल, शाह ने कहा था कि हम ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कह रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु सभी भारतीय राज्यों के लिए संघर्ष कर रहा है। क्या राज्यों के अधिकारों की मांग करना गलत है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.