ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

जयपुर में 28 को कांग्रेस की रैली, डोटासरा ने कहा, हिटलरशाही पर उतारू है मोदी सरकार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 21, 2025

मुंबई, 21 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश स्तर से लेकर बूथ तक अभियान शुरू करने जा रही है। 28 अप्रैल को जयपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान की प्रदेश स्तर की रैली होगी। इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता आएंगें। खड़गे का संविधान बचाओ रैली के अलावा 2200 मंडल अध्यक्षों की अलग से बैठक को संबोधित करने का भी कार्यक्रम बन रहा है। रैली की जगह तय की जा रही है। 24 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रैली की तैयारियों के लिए बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, संविधान बचाओ अभियान के तहत 28 अप्रैल को जयपुर में प्रदेश स्तरीय रैली होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़े आएंगे। इसके बाद 3 से 10 मई तक सभी जिलों में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैलियां होंगी और विधानसभा स्तर पर 11 मई से 17 मई तक रैलियां की जाएंगी। इसके बाद बूथ स्तर तक भी कार्यक्रम होंगे।

डोटासरा ने कहा, 20 मई से 30 मई तक घर-घर अभियान चलेगा। इसके तहत कार्यकर्ता संविधान बचाओ अभियान के तहत लोगों को समझाएंगे की किस तरह से केंद्र सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में लगी है। संविधान बचाओ अभियान के पीछे हमारा मकसद केंद्र सरकार की असलियत बताना है कि वो किस तरह देश को देश को कमजोर कर रही है। केंद्र सरकार हिटलरशाही पर उतारू है। सुप्रीम कोर्ट तक को नहीं बख्शा जा रहा है। जहां भी चुनाव होते हैं वहां पर विपक्षी दलों के नेताओं को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए डराया धमकाया जाता है। चुनाव आते ही विपक्षी दलों के संसाधन खत्म करने के प्रयास किए जाते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.