ताजा खबर
कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||    ‘अमेरिका में भारत को लेकर गलत धारणाएं’, वाशिंगटन में बोले RSS महासचिव दतात्रेय होसबोले   ||    नोएडा में आतंकी साजिश नाकाम UP ATS ने दबोचे ISI के दो 'स्लीपर सेल' ग्रेनेड हमले की थी तैयारी   ||    कमाई में डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस का जलवा वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें पछाड़ीं   ||    वानखेड़े में मुंबई की शर्मनाक हार हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, बोले- 'पावरप्ले...   ||    ऑपरेशन सिंदूर के बाद घबराया पाकिस्तान चीन और तुर्की के साथ मिलकर रच रहा 'गुप्त' साजिश, एडवांस एयर डि...   ||    IPL 2026 CSK के खिलाफ MI ने उतार दिए 13 खिलाड़ी, अंपायर के फैसले पर मचा बवाल   ||    पुष्कर सिंह धामी विकास और सुशासन के मॉडल BJP अध्यक्ष ने बताया- 2027 के चुनाव का वही होंगे चेहरा   ||   

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सरकार जरूरत पड़ने पर अग्निवीर भर्ती योजना में बदलाव के लिए तैयार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 28, 2024

मुंबई, 28 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के समिट में कहा कि उनकी सरकार जरूरत पड़ने पर अग्निवीर भर्ती योजना में बदलाव के लिए तैयार है। यह भी कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित रहे। उन्होंने आगे कहा, सेना को युवाओं की जरूरत है। मुझे लगता है कि युवा उत्साह से भरा होता है। वे टेक-लवर होते हैं। हमने इस बात का उचित ध्यान रखा है कि उनका भविष्य भी सुरक्षित रहे। जरूरत पड़ी तो हम बदलाव भी करेंगे।अग्निवीर स्कीम लागू होते ही विवादों में आ गई थी। इस स्कीम में सिर्फ 4 साल की सर्विस को विपक्ष ने युवाओं के साथ धोखा बताया था। कांग्रेस ने अपने चुनावी कैंपेन में अग्निवीर स्कीम को मुख्य मुद्दा बनाया है।

आपको बता दें, केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को सेना की तीनों शाखाओं, थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की थी। इस स्कीम के तहत नौजवानों को सिर्फ 4 साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होगी। जिकसे बाद मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इसी महीने राहुल गांधी ने ग्वालियर में अग्निवीर भर्ती से जुड़े युवाओं, पूर्व सैनिकों से करीब 40 मिनट तक बात की। यहां सेना की तैयारी कर रहे युवाओं ने बताया कि जो सम्मान फौजी बनने पर मिलता था, अब वो अग्निवीर बनने पर नहीं मिलता। न शहीद का दर्जा मिलता है न ही पेंशन और कैंटीन की सुविधा मिलती है। यहां तक कि अब तो अग्निवीर सुनकर हमारे लिए रिश्ते भी नहीं आ रहे हैं। इस पर राहुल गांधी ने युवाओं को भरोसा दिलाया था कि यदि उनकी सरकार आती है तो वह अग्निवीर भर्ती योजना में जो सुधार हो सकता है वह जरूर करेंगे। राहुल ने यह भी कहा था, मोदी सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई है, ताकि सैनिकों की ट्रेनिंग और पेंशन का पैसा अडाणी को दिया जा सके। अग्निवीर योजना में चार में से तीन लोगों को बाहर कर दिया जाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.