ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

गुजरात में फाइटर जेट क्रैश, एक ट्रेनी पायलट की मौत, दूसरा गंभीर घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 2, 2025

मुंबई, 02 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात के जामनगर के बाहरी इलाके में बुधवार देर रात एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। घटना कालावड रोड पर सुवरदा गांव के पास हुई। क्रैश में एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है। क्रैश के बाद प्लेन कई टुकड़ों में बंट गया। उसमें आग लग गई। घायल पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रैश वाली जगह पर एयरफोर्स, पुलिस और प्रशासन मौजूद है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। एयरफोर्स के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। घटनास्थल की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें नजर आ रहा है कि खेत के बड़े इलाके में आग लगी हुई है। क्रैश प्लेन के टुकड़े फैले हुए हैं।

वहीं, जामनगर के कलेक्टर केतन ठक्कर ने कहा- वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। एक पायलट को बचाया गया है। उसे अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड ने प्लेन में लगी आग बुझा दी है। वायुसेना दल, पुलिस मौके पर मौजूद हैं। नागरिक क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ। विमान खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

इससे पहले 7 मार्च को हरियाणा के पंचकूला में तकनीकी खराबी के कारण एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हुआ था। फाइटर जेट ने अंबाला एयरबेस से ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। इस हादसे में पायलट जेट से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब हुआ था। इसी दिन पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना का परिवहन विमान रूसी मूल का एएन-32 लैंडिंग के बाद क्रैश हुआ था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.