ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर, बाढ़ और हादसों में अब तक कई जानें गईं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 22, 2025

मुंबई, 22 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। सिरोही जिले में दिल्ली-गुजरात नेशनल हाईवे पर पानी भर गया है, जिससे यातायात पर असर पड़ा है। वहीं जोधपुर में एक पुलिया पर तेज बहाव के बीच से गुजर रही कार नाले में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गुप्त गोदावरी पहाड़ी पर पानी का बहाव खतरनाक स्तर तक पहुंच जाने के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। गुना जिले के फतेहगढ़ इलाके में कोहन नदी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई, जिसमें सवार तीन युवकों की जान चली गई। उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भी एक बड़ा हादसा हुआ। रविवार सुबह 8 बजे पालकी हॉल से एम्बुलेंस गेट तक बनी टनल की छत पर लगी पीओपी अचानक गिर गई। कुछ दिनों से टनल परिसर की छत से पानी का रिसाव हो रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस समय देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं, जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित आठ राज्यों में यलो अलर्ट है। मानसून अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही पहुंचना बाकी है। शनिवार शाम दिल्ली में भी जोरदार बारिश हुई जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। ओडिशा के बालासोर जिले में स्थिति और गंभीर है। यहां सुवर्णरेखा नदी में अचानक आई बाढ़ से 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 10.36 मीटर को पार कर गया है, जिससे आस-पास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.