ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

भारत ने की स्मार्ट मिसाइल ULPGM-V3 की सफल टेस्टिंग, युद्ध की रणनीति में ला सकती है बड़ा बदलाव, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 25, 2025

मुंबई, 25 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एरिया टेस्टिंग रेंज में शुक्रवार को ड्रोन से छोड़ी जाने वाली एक नई स्मार्ट मिसाइल ULPGM-V3 का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल पहले के वर्जन ULPGM-V2 का उन्नत रूप है और आधुनिक तकनीक से लैस है। यह मिसाइल दिन और रात, किसी भी मौसम में, बेहद सटीकता के साथ दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर सकती है। खास बात यह है कि लॉन्च के बाद भी लक्ष्य को बदला जा सकता है, जो इसे और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया और इसे भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता इस बात का संकेत है कि भारतीय रक्षा उद्योग अब न केवल अत्याधुनिक तकनीकों को अपना रहा है, बल्कि बड़े स्तर पर उनके उत्पादन के लिए भी तैयार है। ULPGM-V3 को ड्रोन आधारित युद्ध प्रणाली का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है, जो भविष्य के युद्धों में गेमचेंजर की भूमिका निभा सकती है। इसके परीक्षण के सफल परिणाम भारत को हाईटेक और स्वदेशी हथियारों की दिशा में आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

बीते छह महीनों में DRDO ने कई अहम मिसाइल प्रणालियों का परीक्षण किया है। 1 फरवरी को ओडिशा के चांदीपुर स्थित टेस्ट रेंज से VSHORADS (वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम) का तीन बार परीक्षण किया गया, जो हाई स्पीड UAV लक्ष्यों को सटीकता से मार गिराने में सक्षम है। 3 से 4 अप्रैल के बीच डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से MRSAM (मीडियम रेंज सरफेस टु एयर मिसाइल) के आर्मी वर्जन का चार बार परीक्षण हुआ, जो अलग-अलग ऊंचाइयों और दूरियों पर लक्ष्य को इंटरसेप्ट करने में सक्षम है। 11 जुलाई को अस्त्र BVRAAM (बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर टु एयर मिसाइल) का दो बार परीक्षण किया गया। इसे सुखोई‑30MKI फाइटर जेट से लॉन्च किया गया था और यह स्वदेशी RF सीकर से लैस है। 14 से 16 जुलाई के बीच ET-LDHCM (एक्सटेंडेड ट्रेजेक्ट्री लॉन्ग ड्यूरेशन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल) का परीक्षण भी किया गया, जिसकी गति Mach 8 और रेंज 1500 किलोमीटर तक है। इन सभी परीक्षणों से यह स्पष्ट है कि भारत अब रक्षा तकनीक के क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और अत्याधुनिक मिसाइल प्रणालियों को विकसित कर रहा है जो उसे भविष्य की चुनौतियों से निपटने में मदद करेंगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.