ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

जयपुर डेयरी से जलधारा को मिलेगा ट्रीटेड वॉटर, जल संरक्षण मुहिम के तहत प्लांट से दी जाएगी 2 लाख लीटर पानी की सप्लाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 18, 2025

मुंबई, 18 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर डेयरी के ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) प्लांट से अब जयपुर शहर की जलधारा परियोजना को 2 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाएगा। यह पानी जलधारा में बहने, वहां स्थित फव्वारों के संचालन और आसपास के गार्डन की सिंचाई के लिए काम आएगा। इस संबंध में जयपुर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष फौजदार ने सहमति जताई है और अगले माह से नियमित जल आपूर्ति शुरू करने की बात कही है। फौजदार ने बताया कि राज्य में जारी 'वंदे गंगा' जल और पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत डेयरी में भी विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत बुधवार को 160 पौधे लगाए गए और मानसून के दौरान अन्य कार्यालयों व स्थानों पर भी पौधारोपण किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि जयपुर डेयरी परिसर में 20 करोड़ रुपये की लागत से 12 लाख लीटर क्षमता वाला ज़ेडएलडी प्लांट लगाया गया है, जो डेयरी से निकलने वाले अपशिष्ट जल को ट्रीट कर उपयोग योग्य बनाता है। फिलहाल प्लांट से निकलने वाले ट्रीटेड पानी में से 2 लाख लीटर पानी एमएनआईटी परिसर की सिंचाई के लिए और 4 लाख लीटर पानी जवाहर सर्किल गार्डन के लिए दिया जा रहा है। शेष 6 लाख लीटर पानी डेयरी परिसर की मशीनों की सफाई, गार्डन की सिंचाई और अन्य कार्यों में उपयोग हो रहा है। अब जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शेष बचे 2 लाख लीटर पानी को ओटीएस के पास स्थित जलधारा क्षेत्र में उपयोग करने की योजना बनाई है। यह पानी वहां के कृत्रिम झील, फव्वारों और गार्डन को जीवंत बनाए रखने में सहायक होगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.