ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 3 लोगों की हुई मौत, 17 लोग लापता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 5, 2023

मुंबई, 5 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग में बीते दिन हुए लैंडस्लाइड के बाद 20 लोग लापता हो गए थे। इनमें से 3 लोगों के शव मिल गए हैं, वहीं 17 लोग अभी भी लापता हैं। NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। बीते दिन मंदाकिनी नदी के उफान पर होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हुई थी। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। वहीं, उत्तराखंड के ही उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे का 60 मीटर का हिस्सा धंस गया। इसके चलते हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।

इस बीच देश के 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान शामिल हैं। दिल्ली के बदरपुर, आरके पुरम और वसंत विहार समेत कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा इन राज्यों में होगी भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, छत्तीसगढ़, झारखंड इन राज्यों में हल्की बारिश होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.