ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

मोदी तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों से मिले, तेल कंपनियों ने कहा, देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 9, 2025

मुंबई, 09 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालातों के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड है, NIA का भी दफ्तर है। अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन मौजूद है। तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL ने अलग-अलग बयानों में कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। घबराकर खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। इस बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में अनाज का पर्याप्त भंडार है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों से अपने आवास पर मुलाकात की। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में अगले आदेश तक (मेडिकल को छोड़कर) किसी भी अधिकारी की स्टेशन अवकाश समेत किसी भी प्रकार की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। पहले से स्वीकृत छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। जो अफसर छुट्टी पर हैं, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है।

केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सेना प्रमुख चाहें तो वे टेरिटोरियल आर्मी (TA) के अफसरों-जवानों को बुला सकते हैं। TA अर्धसैनिक बल है, जो जरूरत पड़ने पर सेना की सहायता करते हैं। गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है। साथ ही, गृह मंत्री ने भी BSF, CISF के अफसरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर और एयरपोर्ट्स की सिक्योरिटी की जानकारी ली। कृषि मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी तैयारियों को लेकर मीटिंग की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और CDS अनिल चौहान ने ताजा हालात की जानकारी दी। आपको बता दें, नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी फौज 3 दिन से लगातार फायरिंग कर रही है। इसमें 17 नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। कई इमारतों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.