ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

विपक्ष के हंगामे से 12वें दिन भी ठप रही संसद, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ा, दो अहम बिलों की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 5, 2025

मुंबई, 05 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई, जहां सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान 'हर-हर महादेव' और 'भारत माता की जय' के नारों से माहौल गूंज उठा। बैठक में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा की मांग कर विपक्ष ने खुद ही अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने में माहिर है और रोज ऐसी चर्चाएं कराए तो बेहतर है क्योंकि इस क्षेत्र में हम माहिर हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में वोटर्स लिस्ट रिविजन के मुद्दे को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर भी बात की और कहा कि देश की जनता सब देख रही है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गृह मंत्री के रूप में सम्मानित किया। एनडीए सांसदों की इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर एक सर्वसम्मत प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि भारत की सैन्य शक्ति और मजबूत नेतृत्व के जरिए आतंकवादियों को इंसाफ मिला है। प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया गया कि भारत आतंकवाद को न तो भूलता है और न ही माफ करता है। यह बैठक संसद के मानसून सत्र के दौरान एनडीए सांसदों की पहली बैठक थी, जबकि जून 2024 में केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद यह किसी संसद सत्र के दौरान एनडीए की दूसरी औपचारिक बैठक रही। बैठक में सभी सांसदों को एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में '11 साल, 11 बड़े फैसले' नामक एक पुस्तक भी वितरित की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर नए सांसदों से भी मुलाकात की और सरकार की नीतियों और कार्यों की जानकारी साझा की।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.