ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

NIA कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकियों को सुनाई 10 साल कैद की सजा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 12, 2023

मुंबई, 12 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की NIA कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकियों दानिश अंसारी, आफताब आलम, इमरान खान और ओबैद उर रहमान को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। बीते दिनों कोर्ट ने इन्हें भारत के खिलाफ साजिश रचने का दोषी करार दिया था। चारों को IPC की धाराओं के साथ ही गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं में दोषी पाया गया था। कोर्ट ने यह कहते हुए आदेश पारित किया कि आरोपियों ने 7 जुलाई को अपना दोष स्वीकार कर लिया था। इससे पहले कोर्ट ने 31 मार्च को कहा था कि चारों दोषी इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े हैं। इस संगठन पर भारत के कई हिस्सों में आतंकी घटनाओं की साजिश रचने का आरोप है।

दोषियों ने आपराधिक साजिश के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों, खासकर दिल्ली में बम धमाकों और आतंकवादी गतिविधियों के लिए बड़े पैमाने पर नए सदस्यों की भर्ती की। इसमें पाकिस्तान स्थित सहयोगियों के साथ-साथ स्लीपर सेल की मदद और उनका सहयोग शामिल था। इन्हें अपनी आतंकवादी गतिविधियों के लिए हवाला चैनलों के जरिए विदेशों से पैसा मिल रहा था। दोषी बाबरी मस्जिद विध्वंस, गुजरात दंगों और मुसलमानों के खिलाफ हुईं घटनाओं के बारे में मुस्लिम युवकों को बताते थे ताकि उनमें कट्टरपंथी सोच पैदा की जा सके। इन चारों के खिलाफ भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने, युद्ध छेड़ने की योजना को छिपाने के तहत धाराएं लगाई गई थीं। आपको बता दें, NIA ने सितंबर 2012 में इनके खिलाफ केस दर्ज किया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.