ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: हर घर को मुफ्त बिजली और सौर ऊर्जा, चुनावी साल में लिए कई जनहित फैसले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 17, 2025

मुंबई, 17 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार सरकार ने प्रदेश के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि एक अगस्त 2025 से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। इसका लाभ करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को मिलेगा। इसके अलावा अगले तीन वर्षों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा का भी लाभ मिलेगा। सरकार उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घरों की छतों या नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि कुटीर ज्योति योजना के तहत अत्यंत निर्धन परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी और अन्य उपभोक्ताओं को भी सरकारी सहायता मिलेगी। अनुमान है कि तीन वर्षों में राज्य में 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी। चुनावी साल में सरकार ने एक के बाद एक कई बड़े फैसले लिए हैं। रोजगार को लेकर सरकार ने घोषणा की है कि अगले पांच सालों में एक करोड़ नौकरियों और रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। इसके लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी। गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 8 हजार से अधिक पंचायतों में विवाह भवन बनाए जाएंगे, जिन्हें विवाह मंडप योजना के तहत संचालित किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 40 अरब से अधिक की स्वीकृति दी है। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देने के लिए डोमिसाइल पॉलिसी लागू कर दी गई है। अब सिर्फ बिहार की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा योजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 18 से 28 वर्ष के एक लाख युवाओं को हर महीने 4 से 6 हजार रुपए की इंटर्नशिप दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा, दीदी की रसोई योजना में भी बदलाव करते हुए 40 रुपए की थाली अब 20 रुपए में देने का निर्णय लिया गया है। इसकी क्षतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। बिहार सरकार ने नई AC बस खरीदने वाले निजी ऑपरेटरों को हर बस पर 20 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। लोक कलाओं को बचाने के लिए मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना की शुरुआत की गई है, जिसमें गुरु, संगीतकार और शिष्य को मासिक मानदेय दिया जाएगा। दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दिव्यांग अभ्यर्थियों को बीपीएससी या यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्य परीक्षा के लिए 50 हजार और इंटरव्यू के लिए 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी, बशर्ते वे किसी अन्य योजना से लाभ न ले रहे हों।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.