ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पराग जैन बने RAW के नए प्रमुख, पाकिस्तान डेस्क और कई अहम मिशनों में निभा चुके हैं बड़ी भूमिका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 28, 2025

मुंबई, 28 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत सरकार ने 1989 बैच के पंजाब कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पराग जैन को देश की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो वर्षों का होगा। पराग जैन 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे मौजूदा प्रमुख रवि सिन्हा का स्थान लेंगे। पराग जैन लंबे समय से RAW से जुड़े हैं और एजेंसी के भीतर कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने पूर्व RAW प्रमुख सामंत गोयल के साथ मिलकर काम किया है और वर्तमान में पाकिस्तान डेस्क संभाल रहे थे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसे रणनीतिक अभियानों में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है।

पराग जैन एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC) के प्रमुख भी हैं। इस भूमिका में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी शिविरों की पहचान करने जैसे संवेदनशील कार्यों का नेतृत्व किया। पंजाब में अपनी सेवाओं के दौरान वे चंडीगढ़ के एसएसपी और लुधियाना के डीआईजी के पद पर तैनात रहे हैं, जहां उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी उल्लेखनीय कार्य किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पराग जैन भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कनाडा में तैनाती के दौरान उन्होंने खालिस्तान समर्थक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, जबकि श्रीलंका में भी उन्होंने भारत की खुफिया जरूरतों के तहत काम किया। अब सेवानिवृत्त हो रहे रवि सिन्हा को पिछले साल 30 जून 2023 को RAW प्रमुख नियुक्त किया गया था। वे छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और बिहार के भोजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी और UPSC की परीक्षा पास करने के बाद मध्य प्रदेश कैडर में नियुक्त हुए थे। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद वे तकनीकी रूप से इस नए कैडर में आ गए। रवि सिन्हा को ‘ऑपरेशन मैन’ के नाम से जाना जाता है और वे अपनी चुपचाप और प्रभावशाली कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.