ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

PM मोदी ने कानून से छूट लेने से किया इनकार, कहा- प्रधानमंत्री भी आम नागरिक की तरह जवाबदेह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 23, 2025

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें सुझाव दिया गया था कि गंभीर अपराध में 30 दिन से ज्यादा जेल में रहने पर पद से हटाने वाले नियम से प्रधानमंत्री को छूट दी जाए। रिजिजू ने बताया कि कैबिनेट चर्चा के दौरान यह सुझाव आया था, लेकिन पीएम मोदी ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री भी देश का नागरिक है और उन्हें कोई विशेष सुरक्षा नहीं मिलनी चाहिए। रिजिजू ने इसे राजनीति में नैतिकता और ईमानदारी की मिसाल बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने 20 अगस्त को लोकसभा और 21 अगस्त को राज्यसभा में तीन बिल पेश किए थे, जिनमें प्रावधान है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री अगर गंभीर अपराध में गिरफ्तार होकर 30 दिन से ज्यादा जेल में रहता है तो उसे पद छोड़ना होगा। हालांकि विपक्ष के विरोध के चलते बिलों को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेज दिया गया।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल में सभाओं के दौरान इस मुद्दे का जिक्र किया। कोलकाता में उन्होंने कहा कि यहां तक कि मुख्यमंत्री जेल से सरकार चलाते हैं, जो लोकतंत्र और संविधान का अपमान है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार और भ्रष्टाचार को निशाने पर लिया। वहीं, गया जी की सभा में पीएम मोदी ने कहा कि जिसने पाप किया है वह जानता है कि उसने क्या किया, कोई बेल पर बाहर है तो कोई रेल घोटाले में कोर्ट के चक्कर लगा रहा है। उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचारियों को न केवल जेल जाना होगा बल्कि कुर्सी भी छोड़नी होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.