ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पवन खेड़ा के दो वोटर आईडी पर सियासी घमासान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 2, 2025

मुंबई, 02 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के पास दो वोटर आईडी कार्ड मौजूद हैं। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि खेड़ा का नाम जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है। उन्होंने इसे चुनावी कानून का उल्लंघन बताया और कहा कि अब यह चुनाव आयोग के लिए जांच का गंभीर विषय है।

मालवीय के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने पवन खेड़ा को नोटिस जारी किया है। इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब देते हुए कहा कि यही सवाल तो कांग्रेस भी आयोग से पूछ रही है। खेड़ा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि मालवीय बार-बार आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, तो क्यों न मिलकर ही आरोप लगाएं, ताकि आयोग से जवाब मिल सके। खेड़ा ने आगे कहा कि वे 2016 में नई दिल्ली से शिफ्ट हो गए थे और नाम कटवाने की प्रक्रिया पूरी कर चुके थे। इसके बावजूद आज तक उनका नाम मतदाता सूची में क्यों है? उन्होंने चुनाव आयोग से यह जानने की मांग की कि आखिर नई दिल्ली विधानसभा में उनके नाम से वोट कौन डाल रहा है और वहां का सीसीटीवी फुटेज भी मांगा। उन्होंने कहा कि यही सवाल राहुल गांधी भी 7 अगस्त से लगातार पूछते आ रहे हैं कि आखिर चुनावी प्रक्रिया में यह गड़बड़ी क्यों हो रही है।

इसी बीच बिहार में राहुल गांधी अपनी "वोटर अधिकार यात्रा" के दौरान भाजपा और चुनाव आयोग पर धांधली और वोट चोरी के गंभीर आरोप दोहरा रहे हैं। वहीं, अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी और कांग्रेस पर पुराने आरोपों को भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि जैसे सोनिया गांधी ने भारतीय नागरिक बनने से पहले ही वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा लिया था, वैसे ही अब पवन खेड़ा के पास दो सक्रिय वोटर आईडी पाए गए हैं। मालवीय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि असली वोट चोर कांग्रेस ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी लंबे समय तक अवैध घुसपैठियों और गैर-भारतीयों को वैधता देकर चुनावी व्यवस्था को कमजोर करती रही और जनादेश को प्रभावित करती रही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना औपचारिक शिकायत दर्ज कराए झूठे आरोप फैला रहे हैं और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं। मालवीय ने इसे भारत की चुनावी प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने की सोची-समझी साजिश करार दिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.