ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

राजस्थान रॉयल्स में बदलाव की तैयारी, राहुल द्रविड़ के इस्तीफे के बाद नए कोच की तलाश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 2, 2025

मुंबई, 02 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होते ही राजस्थान रॉयल्स में एक बार फिर बड़े बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। हेड कोच राहुल द्रविड़ के इस्तीफे के बाद टीम मैनेजमेंट ने नए कोच की खोज तेज कर दी है। सूत्रों का कहना है कि श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा मैनेजमेंट की पहली पसंद बने हुए हैं। हालांकि चंद्रकांत पंडित और गैरी कर्स्टन जैसे नामों पर भी विचार चल रहा है। टीम की मीटिंग के बाद जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। टीम मालिक मनोज बदाले ने लंदन में पूरे सपोर्ट स्टाफ की अहम बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। इस बैठक में न सिर्फ हेड कोच बल्कि सपोर्टिंग स्टाफ, कप्तान और उपकप्तान को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि सितंबर में राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़े बदलावों से गुजर सकती है।

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ ने 30 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही कप्तान संजू सैमसन के टीम छोड़ने को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। टीम के खराब प्रदर्शन ने इन चर्चाओं को और हवा दी है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में से केवल चार में जीत दर्ज की थी और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी। राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स से पुराना नाता रहा है। वे 2012 और 2013 सीजन में टीम के कप्तान रहे थे। इसके अलावा 2014 और 2015 में उन्होंने टीम डायरेक्टर और मेंटॉर की जिम्मेदारी भी निभाई थी। भारतीय टीम के हेड कोच रहते हुए उनकी कोचिंग में भारत ने 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप जीता और 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा। भारतीय टीम से अलग होने के बाद वे राजस्थान रॉयल्स में कोच के रूप में लौटे थे, लेकिन केवल एक सीजन बाद ही उन्होंने यह पद छोड़ दिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.