ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पहलगाम के आतंकी हमले का लखनऊ में विरोध, तलवार, त्रिशूल और फरसा लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 23, 2025

मुंबई, 23 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को लखनऊ में जगह-जगह प्रदर्शन हुआ। साधुओं, व्यापारियों, छात्रों, महिलाओं समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। तलवार, त्रिशूल, फरसा लेकर प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुतला जलाया। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरा नगर ने सुंदरकांड पाठ किया। पुराने लखनऊ में घंटाघर से रूमी गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने पाकिस्तान का पुतला जलाया।

वहीं, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के बैनर तले साधु त्रिशूल, तलवार और फरसा लेकर हजरतगंज पहुंचे। बच्चे भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। सभी घटना को लेकर बहुत आक्रोशित दिखे। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। साथ ही, संत समाज भी लखनऊ में प्रदर्शन किया। सरदार पटेल की प्रतिमा पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि यह धार्मिक लड़ाई है। अब धर्म युद्ध करना जरूरी हो गया है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हजरतगंज जीपीओ पर कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.