ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

राहुल गांधी का दावा, बिहार में जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में ‘मृत’ बताया गया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 13, 2025

मुंबई, 13 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह बिहार के कुछ वोटर्स के साथ चाय पीते नजर आ रहे हैं। राहुल का कहना है कि वीडियो में मौजूद लोग वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिए गए हैं। X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि जिंदगी में कई अनुभव हुए, लेकिन ‘मरे हुए लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका पहली बार मिला। उन्होंने चुनाव आयोग का तंज कसते हुए इस अनुभव के लिए धन्यवाद भी दिया। वीडियो में राहुल गांधी इन लोगों से कहते हैं कि सुना है आप लोग जिंदा हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने आपको ‘मार’ दिया है। इस पर एक व्यक्ति बताता है कि उन्हें यह बात वोटर लिस्ट से पता चली। वहीं, एक अन्य व्यक्ति का दावा है कि सिर्फ एक पंचायत में ऐसे करीब 50 मामले हैं। आरजेडी नेता संजय यादव ने भी आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के क्षेत्र में कई जीवित लोगों को मृत दिखाया गया है। कुछ लोग अपने वोट के अधिकार के लिए सुप्रीम कोर्ट तक गए और घंटों खड़े होकर लड़ाई लड़ी, लेकिन चुनाव आयोग से कोई जवाब नहीं मिला।

दरअसल, बिहार में मतदाता सूची में सुधार के लिए निर्वाचन आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके तहत मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट वोटर कार्ड धारकों के नाम हटाने का काम किया जा रहा है। लेकिन विपक्षी दलों का आरोप है कि इस प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी हुई है और कई वैध मतदाताओं के नाम भी सूची से हटा दिए गए हैं। ड्राफ्ट सूची पर दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 8 अगस्त तय थी, लेकिन निर्वाचन आयोग का कहना है कि राजनीतिक दल सिर्फ आरोप लगा रहे हैं, औपचारिक रूप से कोई आपत्ति दर्ज नहीं कर रहे। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आरजेडी के 47,506 बीएलओ हैं, लेकिन एक भी आपत्ति नहीं आई। कांग्रेस के 17,549 बीएलओ में से भी किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई। यही स्थिति माले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य दलों की है। इस बीच, राजद सांसद मनोज झा, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत 11 लोगों ने SIR के खिलाफ कोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.