ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

रेल मंत्री ने जयपुर-असर्वा एक्सप्रेस में एसी यात्रियों के लिए शुरू की कंबल कवर सुविधा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 16, 2025

मुंबई, 16 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को राजस्थान के खातीपुरा जयपुर रेलवे स्टेशन से जयपुर-असर्वा एक्सप्रेस में एसी क्लास यात्रियों के लिए कंबल कवर सुविधा की शुरुआत की। यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, जिसे ट्रेनों में सफाई और हाइजीन में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। अब एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रिंटेड कंबल कवर दिए जाएंगे, ताकि गंदे कंबल और बदबू की शिकायतें दूर की जा सकें। रेल मंत्री ने कहा कि अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे देशभर की ट्रेनों में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक रेलवे हर महीने बेडरोल में दिए जाने वाले कंबलों की धुलाई कराता है, लेकिन यात्रियों को साफ-सफाई को लेकर संतुष्टि नहीं मिल पाती थी। पहले बेडरोल किट में एक अतिरिक्त बेडशीट दी जाती थी, जिसे क्विल्ट कवर की तरह इस्तेमाल किया जाता था। मंत्री ने कहा कि कंबल का इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा है, मगर इसकी सफाई पर हमेशा संदेह बना रहता था। यात्रियों की इस चिंता को खत्म करने के लिए रेलवे ने कंबल कवर देने का फैसला किया है। फिलहाल यह व्यवस्था जयपुर-असर्वा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12981) में लागू की गई है, जो जयपुर से असर्वा तक करीब 11 घंटे 55 मिनट में सफर तय करती है।

इसके साथ ही रेल मंत्री ने जयपुर में कई नई सुविधाओं का भी उद्घाटन किया। इसमें छोटे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, साइनबोर्ड लगाने और पैसेंजर इन्फो सिस्टम शुरू करने जैसी पहलें शामिल हैं। राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, अजमेर और बीकानेर डिवीजनों में इन सुधारों पर काम किया गया है। जयपुर-असर्वा ट्रेन में एसी वन, टू और थ्री टियर कोच हैं। कंबल कवर की सुविधा से यात्रियों का सफर और अधिक आरामदायक होगा, खासकर सर्दियों में। रेलवे ने इसके लिए प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया को भी बेहतर बनाया है। साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान एसी कोच में बेडरोल और पर्दों की सुविधा बंद कर दी गई थी। इसके स्थान पर यात्रियों को डिस्पोजेबल बेडरोल खरीदने की सुविधा दी गई थी। अप्रैल 2022 में दो साल बाद फिर से नियमित बेडरोल सर्विस शुरू की गई थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.