ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने कहा, सेना का किया अपमान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 16, 2025

मुंबई, 16 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मध्यप्रदेश में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। मंत्री विजय शाह के बाद अब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। देवड़ा ने शुक्रवार को जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है।" वे सिविल डिफेंस वालंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर सेना के शौर्य का अपमान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने X (पूर्व ट्विटर) पर कहा, "भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्यप्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है।"

देवड़ा ने दी सफाई, बोले- सेना का सम्मान किया है

विवाद बढ़ने के बाद डिप्टी सीएम देवड़ा ने बयान पर सफाई देते हुए कहा, "मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है। मैंने सेना के शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरा देश उनके चरणों में नतमस्तक है, इसका मतलब अपमान नहीं, आदर है। कांग्रेस जानबूझकर बयान को गलत अर्थ दे रही है। जो लोग ऐसा षड्यंत्र कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" इससे पहले मंत्री विजय शाह के खिलाफ भी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। शाह ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर सुनवाई अब सोमवार को होगी। भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि डिप्टी सीएम के बयान को जानबूझकर तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है और इसे राजनीतिक हथकंडा बताया है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि सेना के सम्मान के नाम पर भाजपा केवल दिखावा कर रही है, जबकि उसके नेता लगातार मर्यादाएं लांघ रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.