ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

जयपुर में नौकर ने की लाखों की चोरी, बिहार में पिता और दोस्त ने खरीदी 60 लाख की जमीन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 2, 2025

मुंबई, 02 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के बनीपार्क इलाके में एक नौकर ने अपने मालिक के घर से धीरे-धीरे लाखों रुपए चुराकर बिहार अपने गांव भेजे, जहां उसके पिता और एक सहयोगी ने चोरी के इन रुपयों से दो अलग-अलग जगहों पर करीब 60 लाख रुपए की जमीन खरीद ली। चोरी का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नौकर समेत उसके पिता और एक सहयोगी को झारखंड और बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि एक्सपोर्ट व्यवसायी मनीष चंदवानी ने 19 मई को बनीपार्क थाने में अपने घर से लाखों रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने चोरी का शक अपने नौकर स्वागतम कुमार पर जताया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी स्वागतम कुमार, उसके पिता सतेन्द्र दास और सहयोगी सुनील तुरी को झारखंड और बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से डिटेन कर जयपुर लाया और 2 जून को तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि स्वागतम पिछले पांच साल से मनीष चंदवानी के यहां काम कर रहा था और उसे घर में रखे पैसों की जानकारी रहती थी। उसने अलग-अलग मौकों पर बैग से रुपए निकालकर गांव भेजे। उसके साथी सुनील तुरी ने इन रुपयों को गांव तक पहुंचाने में मदद की, जिसके बदले में उसे दो लाख रुपए दिए गए थे। सुनील तुरी चोरी के रुपए स्वागतम के पिता सतेन्द्र दास को सौंपता था।

स्वागतम ने बताया कि उसने अपने पिता को रुपयों की चोरी के बारे में बताया और जमीन खरीदकर उन्हें ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके बाद सतेन्द्र दास ने गांव खजूरी में करीब 25 लाख की कीमत वाली 10 कठ्ठा जमीन खरीदी, जबकि सुनील तुरी ने अपनी पत्नी के नाम पर गया जिले के पास मुख्य सड़क पर 2 कठ्ठा जमीन ली, जिसकी बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के पैसों से खरीदी गई जमीन से संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है। बिहार के गया जिले के टिकारी और औरंगाबाद जिले के दाउद नगर अनुमंडल के संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर भूमि की जानकारी मांगी गई है। पूरे मामले की जांच अब भी जारी है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.