ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

दिल्ली में लगाए गए शिवलिंग जैसे फव्वारे, LG ने कहा कण कण में भगवान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 2, 2023

मुंबई, 2 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में G 20 समिट से पहले सड़कों के किनारे शिवलिंग जैसे फव्वारे लगाए गए हैं। इस पर लेफ्टिनेंट गवर्नर (उपराज्यपाल) वीके सक्सेना ने सफाई दी है। LG ने शनिवार, 2 सितंबर को कहा, 'ये फव्वारे सिर्फ सजावट की चीज हैं। शिवलिंग नहीं हैं। अगर आपको उसमें भगवान दिखते हैं तो अच्छी बात है। देश के कण-कण में भगवान हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी LG सक्सेना पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा रही है। AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, हम शिवलिंग पर पवित्र जल चढ़ाते हैं। घर और मंदिरों में उनकी पूजा होती है, न की सड़क पर। सार्वजनिक जगह पर फव्वारे के रूप में शिवलिंग स्थापित कर पाप किया गया है। LG को देश से माफी मांगनी चाहिए।

AAP ने बीते दिन LG सक्सेना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। AAP विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, 'शिवलिंग के ऊपर सीवेज का पानी बह रहा है, जिससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस लग रही है। साथ ही, LG सक्सेना ने AAP के आरोपों को बचकाना व्यवहार करार दिया। पालम एरिया में यक्षिणी की मूर्तियों के अनावरण के बाद LG ने कहा, हमारे डेलीगेट्स इस रास्ते से होकर गुजरेंगे। हमने यहां यक्षिणी की मूर्तियां लगवाई हैं। अब आप इसे देवी कहेंगे। कहने को कुछ भी कहा जा सकता है।

दरअसल, दिल्ली में 9-10 सितंबर को G-20 समिट होने वाली है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई ग्लोबल लीडर्स के शामिल होने की चर्चा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी को सुंदर बनाने के लिए कई अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। पालम एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में हनुमान मंदिर जंक्शन पर शिवलिंग के आकार के 18 फव्वारे लगाए गए हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.