ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

फलोदी में टांके में छिपकर स्मैक पी रहे छह युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया नशे का सामान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 2, 2025

मुंबई, 02 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान के फलोदी जिले के बाप कस्बे में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सूखे टांके में छिपकर स्मैक का नशा कर रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन नशा विहान के तहत की गई, जिसमें नशे की सामग्री और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। फलोदी की पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि थाना बाप को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि कस्बे के एक सुनसान इलाके में कुछ युवक स्मैक का सेवन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना बाप की टीम मौके पर पहुंची और वहां जो दृश्य सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपी युवक बबूल के पेड़ों के बीच स्थित एक बंद मकान के सामने बने सूखे पानी के टांके में छिपकर नशा कर रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन सभी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान हरचंद, रमेश, मांगीलाल, पूननाथ, मुकेश और मदनलाल के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 22 से 32 वर्ष के बीच है और सभी बाप कस्बे के ही निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये युवक स्मैक कहां से और किसके माध्यम से खरीदते थे। आरोपियों के पास से स्मैक पीने में इस्तेमाल होने वाली पन्नी, माचिस, स्मैक की खाली थैलियां और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ ऑपरेशन नशा विहान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना बाप की टीम ने सराहनीय कार्य किया, जिसमें थानाधिकारी अचलाराम ढाका, अनोपाराम, हेड कॉन्स्टेबल परसाराम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.