ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

त्रिपुरा में स्कूल की छात्रा को हिजाब पहनने से रोका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 5, 2023

मुंबई, 5 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। त्रिपुरा के एक निजी स्कूल में बीते दिन हिजाब पहनकर आई छात्रा को अंदर जाने से रोक दिया गया। इसका विरोध साथी स्टूडेंट ने किया तो कुछ लोगों ने उसके साथ स्कूल के बाहर मारपीट की। इस दौरान टीचर और स्कूल के अन्य लोग खड़े देख रहे थे, लेकिन कोई छात्र को बचाने नहीं आया। मामला सामने आने के बाद स्कूल के बाहर काफी विरोध प्रदर्शन हुआ। AIG ज्योतिषमान दास का कहना है कि एक छात्र ने प्रिंसिपल ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद जब वो स्कूल से बाहर निकल रहा था, तब विश्व हिंदू परिषद के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। दास ने कहा कि इस मामले को धार्मिक हिंसा से न जोड़ें, पुलिस जांच कर रही है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराइमुरा हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल प्रियतोष नंदी ने घटना के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि सभी स्टूडेंट्स को स्कूल यूनिफॉर्म में आने का मौखिक रूप से निर्देश दिया गया था। इसको लेकर कोई नियम नहीं बनाया गया था। स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि एक हफ्ते पहले स्कूल के पूर्व छात्रों का एक ग्रुप आया था। दावा किया जा रहा है कि ये लोग हिंदू संगठन से जुड़े है। इन लोगों ने स्कूल में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनकर आने की बात कही थी। इन लड़कों ने प्रिंसिपल से स्कूल में हिजाब पहनकर आने पर रोक लगाने को कहा था। साथ ही, पुलिस ने कहा है कि यह कोई सांप्रदायिक मुद्दा नहीं है। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत जानकारी दी जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया और जिन अकाउंट्स से फर्जी ट्वीट किए जा रहे हैं, उनकी जांच जारी है। इलाके में भारी पुलिस तैनाती है, यह विभिन्न समुदायों के सदस्यों वाली मिश्रित आबादी वाला इलाका है। ऐहतियात के तौर पर स्थिति नियंत्रित करने के लिए क्लासेस सस्पेंड कर दी गई हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.