ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

कर्नाटक में 2.5 टन टमाटर से भरा ट्रक चोरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 11, 2023

मुंबई, 11 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। टमाटर के बढ़ते दामों ने लोगो को टमाटर की चोरी करने पर मजबूर कर दिया है। अभी तक देश में कई प्रकार की चोरी की घटनाएं सामने आई है, लेकिन आज टमाटर के बढ़ते दामों की वजह से देश की जनता को टमाटर चोरी करना पढ़ रहा है। कर्नाटक में टमाटर से भरा ट्रक हाईजैक करने का मामला सामने आया है। ट्रक में ढाई टन टमाटर लोड था। इसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल, पुलिस ने बताया, 8 जुलाई को चित्रदुर्ग का किसान मल्लेश टमाटर लेकर कोलार जा रहा था। रास्ते में ट्रक एक कार से टकरा गया। कार का शीशा टूट गया था।

कार में सवार 3 लोगों ने किसान और ड्राइवर को रोक लिया। आरोपियों ने दोनों को अपशब्द कहे और हर्जाने में बड़ी रकम की मांग कर दी। किसान के पास पैसे नहीं थे। उसने समझाने की कोशिश की, पर आरोपियों ने ट्रक पर कब्जा कर लिया। घटना बेंगलुरु के करीब चिक्काजला की है। पुलिस ने बताया, आरोपियों को पता था कि किसान के पास पैसे नहीं है। ऐसे में उन्होंने किसान को धक्का दिया और ट्रक लेकर भाग गए। पुलिस ने किसान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों को तलाश कर रही है। साथ ही बीते दिनों बेलूर में एक किसान के 2.7 लाख रुपए के टमाटर चोरी हुए थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.