ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, दो जवान शहीद, RS पुरा में घुसपैठिया पकड़ा गया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 8, 2025

मुंबई, 08 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, जबकि दो जवान शहीद हो गए। यह एनकाउंटर गुड्डर के जंगलों में हुआ जिसे सेना ने ऑपरेशन गुड्डर नाम दिया है। मारे गए एक आतंकी की पहचान शोपियां के रहने वाले आमिर अहमद डार के रूप में हुई है, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और सितंबर 2023 से सक्रिय था। पहलगाम हमले के बाद जारी की गई 14 आतंकियों की लिस्ट में उसका नाम शामिल था।

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। तलाशी के दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि जंगल में लश्कर के तीन से ज्यादा आतंकी छिपे हुए हैं। अतिरिक्त सुरक्षाबल मौके पर भेजे गए हैं और इलाके की घेराबंदी की गई है। उधर, जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया है। रविवार रात करीब 9:20 बजे ऑक्ट्रोई चौकी के पास BSF जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और फायरिंग के बाद सरगोधा, पंजाब प्रांत के रहने वाले सिराज खान नाम के घुसपैठिए को पकड़ लिया। उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा बरामद की गई है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि घुसपैठ की मंशा का पता लगाया जा सके।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.