ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर छत्रपति शिवाजी के खिलाफ पोस्ट से भड़की हिंसा, 2 लोगों की मौत, 8 लोग हुए घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 11, 2023

मुंबई, 11 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के सातारा जिले की खटाव तहसील में बीती रात एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर पथराव किया, जिसके बाद वहां हिंसा भड़क गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिनों एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ पोस्ट की थी। इसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल था। पुलिस ने बताया कि पुणे से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित पुसेसावाली गांव से हिंसा शुरू हुई थी। दो समुदाय के लोगों ने कई दुकानों और घरों में आग लगा दी। हालात काबू करने के लिए इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

वहीं, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लगभग एक हजार लोगों की भीड़ ने गांव में पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की। उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों में भी आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सातारा के SP समीर शेख पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद हालात नियंत्रित हुए। साथ ही, सातारा से सांसद श्रीनिवास पाटिल ने सरकार से हालात को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने को कहा है। पाटिल ने कहा, यहां जो कुछ हुआ, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी अपील है कि सभी लोग शांति बनाए रखें। वहीं, सातारा के डीएम ने भी अपील की कि लोग सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट ना करें, जिससे तनाव पैदा हो। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें और इलाके में शांति बनाए रखें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.