ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

हनुमान जयंती पर ऐसे करें हनुमान जी की पूजा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 27, 2021

हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से पवन पुत्र हनुमान का जन्म चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हुआ था जो की आज है। आज 27 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। शिक्षा, विवाह, कर्ज और मुक़दमे से मुक्ति के लिए आज का दिन काफी शुभ माना जाती है और आज के दिन ख़ास तौर पर इसकी पूजा होती है।
कहा जाता है आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने पर वे आपसे प्रसन्न होकर आपकी सभी बाधाओं को दूर करते हैं। बजरंग बलि को लाल रंग बहुत पसंद होता है और इसलिए कहा जाता है कि हनुमान जी को आज के दिन लाल रंग के कपडे , फूल आदि चढ़ाये। पूजा करते समय आप स्वयं भी लाल या पीले रंग के कपडे पहने।
यदि आपको अपनी दरिद्रता से छुटकारा पाना है तो आप प्रति मंगलवार हनुमान जी को चना चिरौंजी चढ़ाये। अपने परिवार की उन्नति के लिए चमेली के फूल चढ़ाये। कष्ट दूर करने के लिए गुड़ और मूंग चढ़ाये।
पूजा करते समय ध्यान रहे हनुमान जी को गुलाब की माला चढ़ाये। हनुमान जी इस से बहुत प्रसन्न होते हैं। आज के दिन हनुमान मंदिर में एक सरसो के तेल का और एक शुद्ध देसी घी का दीपक जरूर जलाये।
जो लोग हनुमान जयंती के दिन व्रत करते है वो ध्यान रहे कि आज के व्रत में नमक का सेवन न करें। हनुमान चालीसा का पाठ 11 बार करके आप हनुमान जी को खुश कर सकते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.