ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

जानिए नीम के अचूक फायदे

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021


आयुर्वेद की दुनिया में नीम का इस्तेमाल पिछले 5000 सालों से हो रहा है दवा बनाने में।नीम के पत्ते में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जिसकी वजह से यह बहुत सी बीमारियों को आपसे दूर रखने में सहायक होता है। नीम का पत्ता भले ही कड़वा हो लेकिन नीम के पत्ते का जूस आपकी कई बीमारियों के लिए रामबाण है। आइये आपको बताते है नीम के अचूक फायदे के बारे में :
1. अगर आपको कही पर चोट लग गयी है तो नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर उस चोट पर लगा दे। यह आपको किसी भी इन्फेक्शन से बचाने का काम करता है। जब तक वह घाव पूरी तरह से ठीक नहीं होता आप नीम के पत्ते का पेस्ट उसपर रोजाना लगाते रहे।
2. नीम के पत्तों को पानी में उबाल ले जब तक पानी हरा न हो जाए। उसके बाद उसे ठंडा होने दे। इस पानी से आप अगर अपना सर धोते है तो आप डैंड्रफ को हमेशा के लिए गुड बाय लेह सकते हैं।
3. आँखों में अगर जलन हो रही है तो कुछ नीम के पत्तों को उबालकर पानी को ठंडा कर ले। उसके बाद आंखों को उस पानी से धोये। ऐसा करने से आपकी आँखों को काफी ठंडक मिलेगी।
4. अगर आपके चेहरे पर दाने निकल गए है तो नीम के पत्तों को ग्राइंड करके उसका पेस्ट बना ले और उसे उन दानों पर लगाए। यह पेस्ट आप अपने चेहरे पर काले दाग धब्बों पर भी लगा सकते है। आपके दाग धब्बे अपने आप हट जायेंगे।
5. कान में दर्द होने पर नीम के पत्तो के जूस में शहद मिला के। इसकी कुछ बूंदे अपने कान में डाले। आपको काफी आराम मिलेगा।
6. नीम के पत्तों को पानी के साथ पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है।
7. यदि बच्चो के पेट में कीड़े की परेशानी है तो आप नीम के पत्ते का जूस 1 -2 बूँद बच्चो को दे सकते है। इस से पेट में मौजूद कीड़े मर जाएंगे और बच्चे का विकास बेहतर रूप से होगा।
8. नीम के पत्तों के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
9. दांतों के दर्द में भी नीम के पत्तों का जूस का सेवन करना काफी सहायक होता है।
10. एनीमिया पेशेंट्स को नीम के पत्तो का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह आपके शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.