ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

Israel Hamas War: सीजफायर खत्म- इजराइल की बमबारी शुरू, जानें क्या हैं गाजा के ताजा हालात

Photo Source :

Posted On:Friday, December 1, 2023

इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में संघर्ष विराम हो गया और दोनों तरफ से बंधकों को रिहा कर दिया गया. लेकिन शुक्रवार से सीजफायर खत्म होते ही इजराइल ने गाजा पट्टी पर बमबारी शुरू कर दी है. इससे पहले इजरायली सेना ने कहा था कि हमास ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और इजरायल पर गोलीबारी की. इसके बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. दोनों के बीच मध्यस्थता कर रहे कतर की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

लड़ाई फिर तेज होने वाली है


जब हमास और इज़राइल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई और फिर दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई, तो ऐसा लगा कि युद्ध समाप्त हो जाएगा। लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है कि दोनों के बीच ये लड़ाई बड़ी लड़ाई में बदल सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि सीजफायर की घोषणा 24 नवंबर को की गई थी. पहले यह केवल 4 दिनों के लिए था जिसे बाद में 2 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। शुक्रवार सुबह 7 बजे संघर्षविराम ख़त्म हुआ और इसके बाद बमबारी की आवाज़ें आने लगीं.

युद्धविराम के दौरान 70 इज़रायली बंधकों को रिहा कर दिया गया


इज़राइल ने बताया है कि 30 फ़िलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें प्रमुख कार्यकर्ता अहद तमीमी भी शामिल हैं। 24 नवंबर को युद्धविराम शुरू होने के बाद से 210 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में 70 इजरायली बंधकों को रिहा किया गया है। दोनों देशों के बीच युद्धविराम ख़त्म हो गया है और युद्ध फिर से शुरू हो गया है.

हमास का हमला 7 अक्टूबर को हुआ था


फ़िलिस्तीनी हमास संगठन ने 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमला किया और लगभग 5,000 रॉकेट दागे। इसके अलावा इजराइल की सीमा में घुसकर फायरिंग की गई. हमले में 1400 इजरायली मारे गए और करीब 240 को हमास ने बंधक बना लिया. इसके बाद से इजराइल ने हमास के ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.