ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

लीबिया से छुड़ाए गए 17 भारतीय, देश वापस लौटे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 21, 2023

मुंबई, 21 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लीबिया की त्रिपोली जेल से छुड़ाए गए 17 भारतीय बीती रात देश लौट आए हैं। ट्रैवल एजेंट्स इन्हें इटली में नौकरी का लालच देकर लीबिया ले गए थे। जेल से छुड़ाए गए ज्यादातर लोग पंजाब और हरियाणा से हैं। पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया है कि ट्रैवल एजेंट्स ने इन सभी लोगों को यूरोप में अच्छी नौकरी दिलाने के झांसे में फंसाया। सभी से 13 लाख रुपए लिए गए थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में लीबिया से छुड़ाए गए लोग अपने परिजनों से मिलकर रोते दिखाए दे रहे हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक लीबिया में उनके साथ मारपीट भी की गई थी। उन्हें खराब हालातों के बीच रखा गया।

वहीं, सरकारी सूत्रों के मुताबिक 26 मई को ट्युनीशिया में भारतीय दूतावास को पहली बार लीबिया में बंधक बनाए गए भारतीयों की जानकारी मिली थी। इन लोगों के परिजनों ने बताया था कि उन्हें लीबिया के ज्वारा शहर में बंधक बनाया गया है। इसके बाद भारतीय दूतावास ने लगातार एक महीने अलग-अलग माध्यमों से लीबिया के प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई के लिए राजी किया। 13 जून को लीबिया ने बंधक बनाए गए भारतीयों को छुड़ाया, पर उन्हें गैरकानूनी तरीकों से देश में घुसने के आरोप में त्रिपोली जेल में बंद कर दिया। इसके बाद भारत ने कानून का सहारा लेकर सभी 17 भारतीयों का काउंसलर एक्सेस हासिल किया और लीबिया के अधिकारियों को उन्हें छोड़ने के लिए तैयार कर लिया। लीबिया में फंसे रहने के दौरान दूतावास ने भारतीयों की हर जरूरत का ध्यान रखा। इसमें जरूरी खाना, दवा और कपड़े शामिल हैं, क्योंकि उनके पास पासपोर्ट नहीं थे। उनके इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी किए गए, ताकि वे भारत वापस आ सकें। इन सभी के लिए हवाई टिकट का इंतजाम भी भारतीय दूतावास ने किया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.