ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अमेरिका में 3 साल की फिलिस्तीनी बच्ची पर हमला, आरोपी महिला ने मां का हिजाब खींचा, लात मारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 25, 2024

मुंबई, 25 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के टेक्सास में एक महिला ने 3 साल की एक फिलिस्तीनी-अमेरिकी बच्ची की हत्या की कोशिश की। CNN के मुताबिक, घटना से पहले पीड़ित बच्ची की मां ने हिजाब पहना हुआ था। उसके बच्चे पूल में स्विमिंग कर रहे थे। तभी 42 साल की एलिजाबेथ वुल्फ नाम की महिला वहां पहुंची। उसने हिजाब पहनी महिला से पूछा कि वह कहां से है और क्या पूल में उसके बच्चे तैर रहे हैं। इस पर महिला ने जवाब दिया कि वह अमेरिकी नागरिक है। हालांकि, मूल रूप से वह फिलिस्तीन की है। इसके बाद एलिजाबेथ महिला के हाथ से उसके 6 साल के बच्चे को खींचने लगी। महिला ने किसी तरह अपने बेटे को बचा लिया। इसके बाद एलिजाबेथ तुरंत उसकी 3 साल की बेटी की तरफ बढ़ी। वह उसे स्विमिंग पूल में डुबाने की कोशिश करने लगी। इस दौरान उसने महिला का हिजाब उतार दिया और उसे लात भी मारी। हालांकि, महिला अपनी बेटी को बचाने में कामयाब रही। इस दौरान पास में मौजूद एक व्यक्ति ने भी उसकी मदद की। सिर स्विमिंग पूल के अंदर रहने से बच्ची के शरीर में काफी पानी चला गया था, जिसकी वजह से वह लगातार खांस रही थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एलिजाबेथ को गिरफ्तार कर लिया। वह लगातार चिल्ला रही थी कि महिला और उसके पूरे परिवार की हत्या कर देगी। पीड़ित बच्ची की मां ने कहा, "मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं। मुझे नहीं पता की मैं कहां सुरक्षित रह सकती हूं। मेरे अपने देश फिलिस्तीन में जंग चल रही है। अमेरिका में हमें लगातार नफरत का सामना करना पड़ रहा है। उस घटना के बाद से मेरी बेटी सदमे में है। जब भी हमारे घर की बेल बजती है, वह दूसरे कमरे में छिप जाती है। उसे डर है कि कोई उसे दोबारा पानी में डुबाने की कोशिश करेगा। बार-बार घर बदलने की वजह से मेरे पति अपनी नौकरी भी नहीं कर पा रहे हैं।

तो वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस मामले पर कहा कि फिलिस्तीनी महिला के बच्चों पर हुए हमले की खबर से वे बेहद परेशान हैं। किसी भी बच्चे के खिलाफ कभी हिंसा नहीं होनी चाहिए। मैं इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हूं। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिजाबेथ ने मामले का समाधान होने तक जेल से रिहा होने के लिए 40 हजार डॉलर की जमानत ली है। हत्या की कोशिश के मामले में अमेरिका में 25 हजार डॉलर का मुचलका भरना होता है। वहीं बच्चे पर हमले के केस में यह रकम 15 हजार डॉलर होती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.