ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

रूस में मनाया गया 79वां विक्ट्री डे, 9 हजार से ज्यादा सैनिकों ने लिया हिस्सा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 9, 2024

मुंबई, 09 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस में 79वां विक्ट्री डे मनाया गया। इसी दिन सोवियत यूनियन ने वर्ल्ड वॉर 2 में नाजी जर्मनी को हराया था। पुतिन रेड स्क्वायर पहुंचे, जहां परेड का आयोजन किया गया। पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि रूस दुनिया में हो रही जंग को बढ़ावा नहीं देना चाहता, लेकिन कोई भी हमें धमका नहीं सकता। उन्होंने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा कि रूस की सेना हर समय जंग के लिए तैयार है। विक्ट्री डे परेड में 9 हजार से ज्यादा सैनिकों ने हिस्सा लिया। इसमें यूक्रेन में लड़ चुके हैं सैनिक भी शामिल हुए। परेड में 70 से ज्यादा टैंक और बख्तर बंद गाड़ियां दिखाई दी। इसमें वर्ल्ड वॉर 2 में यूज हुआ T-34 टैंक के साथ इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइल, एस-400 एयर एयर डिफेंस सिस्टम और यार्स इटरकॉटिनल बैलिस्टिक मिसाइल शामिल थी।

वहीं, पुतिन ने अपने भाषण में कहा, पश्चिमी देश वर्ल्ड वॉर 2 के सबक को भूल रहे हैं। हमें याद है कि तब मॉस्को, लेनिनग्राद, रेजेव, स्टेलिनग्राद, कुर्स्क, खार्किव कीव और क्रीमिया तक खूनी लड़ाई लड़ी गई थी। नाजी जर्मनी ने बिना शर्त रात 11:01 आत्मसमर्पण किया था। देश मुश्किल दौर से गुजर रहा। हमारी मातृभूमि का भविष्य हम पर निर्भर है। अभिमान से भरे पश्चिमी देश दुनिया को जंग में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। रूस ऐसा नहीं होने देगा। हमारे परमाणु हथियार हमेशा इस्तेमाल के लिए तैयार हैं। उन्होंने चीन के लोगों की जापान के खिलाफ लड़ाई को भी याद किया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.