ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

नेपाल के नुवाकोट में एक हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 5 लोगों की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 7, 2024

मुंबई, 07 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नेपाल के नुवाकोट में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 4 चीनी नागरिक और एक पायलट शामिल हैं। एयर डायनेस्टी का हेलिकॉप्टर राजधानी काठमांडू से रासुवा जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। नेपाल के लोकल मीडिया के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। करीब 3 मिनट बाद हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। हालांकि, हादसा क्यों हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मरने वालों में 3 पुरुष और एक महिला शामिल है, एक का शव ज्यादा जला होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

आपको बता दें, नेपाल में 15 दिन पहले 24 जुलाई को भी एक प्लेन क्रैश हो गया था। इसमें 18 लोगों की मौत हुई थी। प्लेन ने 24 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया था। 9N-AME प्लेन सौर्य एयरलाइन्स का था। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी 2 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में मारे गए 18 लोगों में से तीन एक ही परिवार के थे। इनमें मुन राज शर्मा उनकी पत्नी प्रीजा खाटिवाडा और उनका चार साल का बेटा आदि राज शर्मा शामिल थे। दरअसल 21 साल पुराने इस प्लेन को मरम्मत कर टेस्टिंग के लिए ले जाया जा रहा था। प्लेन में मौजूद लोग कंपनी का टेस्टिंग स्टाफ था। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची थी। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.