ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अल्जीरिया में 26 साल से लापता व्यक्ति मिला, पड़ोसी किडनैपर ने किया था काला जादू, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 15, 2024

मुंबई, 15 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अल्जीरिया के अल कदीद शहर में 26 साल पहले लापता हुआ व्यक्ति आखिरकार मिल गया है। उमर बी नाम के शख्स को उसी के पड़ोसी ने किडनैप कर लिया था। तब उसकी उम्र सिर्फ 19 साल थी। उमर 1998 में अल्जीरिया में गृह युद्ध के दौरान लापता हो गया था। उसके परिवार ने उसे कई सालों तक ढूंढा। लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने उसे मृत समझ लिया था। किडनैपर का घर उमर के घर से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर था। अल्जीरिया की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर कभी वहां से बचकर भाग नहीं पाया क्योंकि, किडनैपर से उस पर काला जादू किया हुआ था।

पुलिस ने आरोपी किडनैपर को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फेसबुक पोस्ट में उमर के भाई खालिद ने बताया है कि उमर की हालत ठीक है। 26 साल बंधक रहने की वजह से वह सदमे में है और उसे साइकोलॉजिकल मदद दी जा रही है। अल्जीरिया के न्याय मंत्रालय ने कहा कि आरोपी पास के शहर एल गुएडिड की नगर पालिका में दरबान का काम करता था। उसका अपने भाई के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसके भाई ने उमर के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर डाल दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उमर जिंदा है और अच्छी हालत में है। इसके बाद आसपास में रह रहे लोगों में यह बात फैल गई। फिर उमर के रिश्तेदारों ने उसे ढूंढना शुरू किया। घर का पता मिलने के बाद वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। यहां घर के बीच एक गड्ढे में सूखी घास के साथ उमर को छिपाया गया था। रेस्क्यू करने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.