ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अजरबैजान से रूस जा रहा विमान कजाकिस्तान में क्रैश, 2 हिस्सों में टूटा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 25, 2024

मुंबई, 25 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बुधवार सुबह एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक प्लेन में 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था, लेकिन उसे कजाख शहर अक्ताऊ से लगभग 3 किमी दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। क्रैश होते ही प्लेन में आग लग गई और वह 2 टुकड़ों में बंट गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहने की वजह से मृतकों और जिंदा बचे लोगों की संख्या लगातार बदल रही है। पहले बताया गया था कि हादसे के बाद सिर्फ 25 लोग बच पाए। अब 29 लोगों के बचने की बात कही जा रही है। अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

एजेंसियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदला गया था। प्लेन ने क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन भी मांगी थी। हालांकि बाद में उसे एयरपोर्ट के पास बीच पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। क्रैश हुआ विमान अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 मॉडल था। कजाकिस्तान के इमरजेंसी मंत्रालय के मुताबिक कुल 52 रेस्क्यू टीम और 11 रेस्क्यू इक्विपमेंट्स दुर्घटनास्थल पर भेजे गए हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.