ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बाइडेन और मोदी 8 सितंबर को करेंगे द्विपक्षीय बैठक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 2, 2023

मुंबई, 2 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 7 सितंबर को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। वो 9-10 सितंबर को दिल्ली में होने वाली G-20 समिट में शामिल होंगे। इससे ठीक एक दिन पहले 8 सितंबर को बाइडेन PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। शनिवार को व्हाइट हाउस ने ये जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने बताया- दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन जंग पर बातचीत होगी। इस दौरान इकोनॉमिक और सोशल लेवल पर जंग के असर को कम करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा दोनों नेता गरीबी से लड़ने के लिए वर्ल्ड बैंक सहित दूसरे मल्टीलेटरल डेवलपमेंट बैंक की क्षमता बढ़ाने और दूसरे कई ग्लोबल चैलेंज पर भी बात करेंगे।

तो वहीं, दिल्ली यात्रा के दौरान बाइडेन G-20 के लिए PM मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करेंगे। साथ ही वो आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के तौर पर G-20 के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करेंगे। 2026 में अमेरिका ही G-20 समिट की मेजबानी करने वाला है। बाइडेन भारत में हो रहे G-20 समिट में शामिल होने की पुष्टि करने वाले शुरुआती नेताओं में से एक हैं। भारत दौरे के वक्त वो दिल्ली के ITC मौर्या होटल में रुकेंगे। बाइडेन की सुरक्षा के लिए अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की टीम 3 दिन पहले ही भारत पहुंच जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन सीक्रेट सर्विस के 300 कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

आपको बता दें, दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाला सबसे बड़ा काफिला भी उनका ही होगा, जिसमें 55-60 गाड़ियां शामिल होंगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन के लिए दुनिया की सबसे सेफ कार ‘द बीस्ट’ को भी भारत लाया जा सकता है। इसी कार में बैठकर वो G-20 समिट के लिए जाएंगे। बाइडेन के अलावा इस समिट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज, जापान के PM किशिदा, सहित कई बेड़ा नेता मौजूद रहेंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहले ही समिट न शामिल होने की बात कह चुके हैं। उन्होंने PM मोदी को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। उनकी जगह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शिखर सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.