ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बोलिविया ने नित्यानंद के फर्जी देश कैलासा के 20 लोगों गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 4, 2025

मुंबई, 04 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत से भागकर तथाकथित ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा’ की स्थापना करने वाले स्वयंभू ‘गॉडमैन’ नित्यानंद का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। ‘कैलासा’ के 20 कथित नागरिकों को दक्षिण अमेरिका के पश्चिम-मध्य भाग में स्थित बोलिविया देश में गिरफ्तार किया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने बोलीविया की तीन आदिवासी जनजातियों से मिलकर करीब 4.8 लाख हेक्टेयर सार्वजनिक जमीन कब्जाने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक नित्यानंद के​ शिष्यों ने बाउर, कायुबा और एसे एहा नाम की जनजातियों से 1000 साल के लिए जमीन लीज पर ली थी।

समझौते में कैलासा को जमीन पर पूर्ण अधिकार और स्वायत्तता देने की बात कही गई थी। सरकार ने इसे अवैध करार दिया और कहा कि विदेशी नागरिक अमेजन क्षेत्र में जमीन नहीं खरीद सकते। बोलीविया सरकार ने सभी 20 प्रतिनिधियों को उनके मूल देशों (भारत, अमेरिका, स्वीडन, चीन) में भेज दिया। ये लोग अलग-अलग समय पर टूरिस्ट वीसा पर देश में दाखिल हुए थे। नित्यानंद पर भारत में यौन शोषण, बच्चों के अपहरण और प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप हैं। वह 2020 से फरार घोषित है। नित्यानंद दावा करता है कि उसके पास चमत्कारी शक्तियां हैं। जैसे, तीसरी आंख से अंधों को दिखाना, सूर्योदय को 40 मिनट तक टाल देना।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.