ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने बेटे प्रिंस हैरी से मिलने से किया इनकार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 13, 2024

मुंबई, 13 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने बेटे प्रिंस हैरी से मिलने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने फुटबॉलर डेविड बेकहम से मुलाकात की। बेटे से मुलाकात नहीं करने पर समय कम होने का हवाला दिया गया। रॉयल फैमली और प्रिंस हैरी के प्रवक्ता ने कहा कि किंग चार्ल्स के बीजी शेड्यूल के चलते दोनों की मुलाकात होनी ही नहीं थी। UK एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, किंग चार्ल्स कम समय होने के कारण बेटे प्रिंस हैरी से नहीं मिले लेकिन उन्हें डेविड बेकहम से मिलने का समय मिल गया। दरअसल, प्रिंस हैरी इनविक्टस गेम्स के 10 साल पूरे होने पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 7 माई को लंदन पहुंचे थे। माना जा रहा था कि इस दौरान वो अपने पिता किंग चार्ल्स से मिलते।

UK एक्सप्रेस के मुताबिक, इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम और किंग चार्ल्स की निजी बैठक हुई। दोनों ने रॉयल फैमली के चैरिटेबल फाउंडेशन पर चर्चा की। बेकहम के ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ लंबे समय से मजबूत रिश्ते हैं। वो पहले भी कई मौकों पर प्रिंस हैरी और किंग चार्ल्स दोनों के साथ नजर आए हैं। पिता के साथ मुलाकात नहीं होने पर प्रिंस हैरी ने कहा, मैं समझता हूं कि पिता के काम के प्रति कमिटमेंट्स हैं। उम्मीद करता हूं कि जल्द उनसे मुलाकात होगी। दरअसल, प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन मार्केल ने जनवरी 2020 में शाही परिवार छोड़ दिया था। इसके बाद प्रिंस हैरी की बायोग्राफी 'स्पेयर' रिलीज हुई। इसमें शाही परिवार के खिलाफ कई खुलासे हुए। हैरी और मेगन ने एक डॉक्यूमेंट्री में भी शाही परिवार के खिलाफ बातें कहीं। इसके चलते किंग चार्ल्स प्रिंस हैरी से नाराज हैं। इस बीच किंग चार्ल्स को कैंसर होने की खबर सामने आई। इसके बाद भी हैरी पिता से नहीं मिले। यह एक और वजह है जिससे माना जा रहा था कि दोनों की मुलाकात होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.