ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

कनाडा के मशहूर बिजनेसमैन फ्रैंक स्ट्रोनक रेप के आरोप में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 8, 2024

मुंबई, 08 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कनाडा के मशहूर बिजनेसमैन फ्रैंक स्ट्रोनक को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। स्ट्रोनक दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स कंपनी के फाउंडर हैं। पुलिस ने स्ट्रोनक को फिलहाल कुछ शर्तों पर रिहा कर दिया है। उन्हें बाद में ब्रैम्पटन, ओंटारियो की एक अदालत में पेश होना होगा। कनाडा की पील रिजनल पुलिस ने एक बयान में कहा कि 91 साल के स्ट्रोनक पर 80 के दशक से लेकर 2023 तक महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। मशहूर बिजनेसमैन पर रेप, यौन उत्पीड़न, महिला को जबरन कैद रखने समेत पांच अपराधों में आरोपी बनाया गया है। पील रिजनल पुलिस कॉन्स्टेबल टेलर बेल ने कहा कि बिजनेसमैन पर एक से अधिक महिलाओं ने शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने ये जानकारी नहीं दी कि कितनी महिलाओं ने ये आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह एक हाई-प्रोफाइल मामला है। हमारी टीम के पास पीड़ितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उनकी सुरक्षा के कारण हम ये नहीं बताने जा रहे हैं कि कुल कितनी पीड़िताओं ने स्ट्रोनक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बेल ने कहा कि वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि अगर स्ट्रोनक से जुड़ी कोई जानकारी उनके पास है या उनके साथ भी शोषण किया गया है तो वे आगे आएं।

आपको बता दें, स्ट्रोनक का जन्म 1932 में ऑस्ट्रिया में हुआ था। वे 6 साल के थे तभी उनके देश पर हिटलर की नाजी सेना का कब्जा हो गया। उनका बचपन ग्रेट डिप्रेशन और दूसरे विश्वयुद्ध के दौर में बीता। 14 साल की उम्र में स्ट्रोनक ने पढ़ाई छोड़ दी। वे छोटे मोटे काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने पार्ट-पुर्जे की कंपनी में काम किया। उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस में डाईमेकर का काम किया। साल 1954 में वे एक बेहतर भविष्य की चाह में एक अटैची और कुछ सौ डॉलर लेकर वे कनाडा निकल गए। साल 1957 में उन्होंने घर के गैरज में ही एक कंपनी की नींव रखी और ऑटो पार्ट्स का बिजनेस शुरू किया। उनका बिजनेस चल निकला। साल 1969 में उनके करियर में एक बड़ा दौर आया जब उन्होंने मैगना इलेक्ट्रॉनिक का अधिग्रहण किया। साल 1973 में उन्होंने अपनी कंपनी का नाम मैगना इंटरनेशनल रख दिया। वर्तमान में उनकी कंपनी का प्रसार 34 देशों में है। उनकी कंपनी में 1,70,000 कर्मचारी काम करते हैं। उनकी कंपनी हर साल 40 बिलियन डॉलर का कारोबार करती है। उनकी कंपनी हॉर्स रेसिंग का कारोबार भी करती है। फ्रैंक स्ट्रोनक एक समय कनाडा के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल थे। वर्तमान में उनकी संपत्ति 1.50 बिलियन डॉलर है। फिलहाल वे देश के 31वें सबसे रईस शख्स हैं। फ्रैंक स्ट्रोनक ने सितंबर 2012 में ‘टीम स्ट्रोनक’ नाम की एक राइट विंग पार्टी बनाई थी। अगले साल हुए चुनाव में उनकी पार्टी देश की तीसरी सबसे पार्टी बन गई। इसके बाद 2013 में ऑस्ट्रिया चले गए। मगर 2 महीने में ही उनका मन ऊब गया। वे फिर से कनाडा लौट आए। अक्टूबर 2018 में फ्रैंक स्ट्रोनक ने अपनी बेटी बेलिंडा पर केस कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी उनकी कंपनी को बर्बाद करने पर तुली हुई है। हालांकि बेलिंडा ने इससे इनकार किया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.